संस्कृत वाटिका अंकुर बिहार लोनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव
भव्य महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। वेद विहार स्थित संस्कृत वाटिका में मंगलवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड-33 के पार्षद रामनिवास त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रीगोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दिव्य एवं भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जीविका भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश बंधु का विशेष सानिध्य रहा। इस अवसर पर पार्षद अंकुश जैन, दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन के विधि सलाहकार मनीष यादव, गोपाल अवस्थी, उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम, समाधान सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम तिवारी, अभिलाख दद्दा, अन्नू पांडेय, राधारमण झा, नवीन तिवारी और मनीष मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आचार्य राकेशचंद्र सेमवाल के आचार्यत्व में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती में हिस्सा लिया। पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।आयोजन के अंतर्गत शाम सात बजे श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल एवं स्वादिष्ट सब्जी के प्रसाद की व्यवस्था की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।पार्षद रामनिवास त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सनातन धर्मावलंबियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।


