उत्तरकाशी

भैयादूज को शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाटबंद 

शीतकालीन दर्शन खरसाली मे होगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : भैयादूज के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार,विधि-विधान एवं सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।इसके पश्चात माँ यमुना जी की उत्सव डोली भक्तिमय वातावरण,लोक संस्कृति की अद्भुत छटा और माँ यमुना के जयकारों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली गांव) के लिए रवाना हुई।

यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं,बल्कि हमारी आस्था,हमारी पहचान,हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।इस पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम में माँ यमुना जी के दिव्य दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।माँ यमुना के पावन सानिध्य में मन को जो आध्यात्मिक शांति और आत्मिक आनंद प्राप्त हुआ,उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माँ यमुना जी के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे। यह हमारे क्षेत्र के लिए धार्मिक पर्यटन,स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने का भी अवसर है।हम सभी का दायित्व है कि अपनी धार्मिक धरोहर,लोक संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए यमुनोत्री धाम एवं समूचे यमुना घाटी क्षेत्र के विकास,पर्यटन और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button