कैराना
मारपीट के मामले में चार कराए नामजद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। बाइक की टक्कर मारने का विरोध करने पर मारपीट के मामले में चार आरोपियों को नामजद कराया गया।
गांव मंगलपुर निवासी विपिन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उसका भतीजा अविश घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी गांव के ही आर्यन ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। विरोध जताने पर आर्यन ने राजू, सोनू उर्फ सचिन और नितिन के साथ मिलकर अविश पर लाठी-डंडों व बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
