कानपुर
वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता सुष्मित मिश्रा ने पिता की पुण्यतिथि पर किया सेवाभाव कार्यक्रम
हजारों राहगीरों को बांटी चाय और रस्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कंपनी बाग स्थित ऐतिहासिक साईं मंदिर में बुधवार को एक भव्य सेवा भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के जिला संयोजक (कानपुर शरणार्थी नागरिकता कार्यक्रम CAA, NRC) और वरिष्ठ समाजसेवी व एडवोकेट सुष्मित मिश्रा द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय सुशील कांत मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। बता दें कि स्वर्गीय सुशील कांत मिश्रा पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एवं ‘द इंटरनेशनल सेंटर कानपुर’ के प्रतिष्ठित सचिव रह चुके हैं। ठंड के दृष्टिगत, प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में सेवा का महापर्व मनाया गया। इस दौरान सुष्मित मिश्रा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में वहां से गुजरने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच गरमा-गरम चाय और रस्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट सुष्मित मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा समाज सेवा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने संकल्प दोहराया, “पिछले कई वर्षों से निरंतर पिता जी की स्मृति में ऐसे सेवा भाव कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। आगे भी समाज के हर तबके के उत्थान और कल्याण को ध्यान में रखते हुए ऐसे पुनीत कार्य निरंतर जारी रहेंगे।



