गोरखपुर

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चेयरमैन डॉ. प्रीति उमर को दी जन्मदिन की बधाई

शुभकामनाएं देने उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गोरखपुर : नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में बधाई एवं शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर चेयरमैन को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

चेयरमैन के जन्मदिन की जानकारी मिलते ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने डॉ. प्रीति उमर को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

वहीं, नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी लिपिक सुनील कुमार के नेतृत्व में चेयरमैन का गर्मजोशी से स्वागत किया। कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और लंबी उम्र तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, बसंत पासवान, सुनील पासवान, नायब तहसीलदार अभिषेक सोनी, सभासद सुनील यादव, राकेश राय, राजीव मिश्र, ऋषि चंद, दीपक शर्मा, हरपाल नागवानी, आनंद त्रिपाठी, सुधीर पटेल, लालजी वर्मा, कृष्णा गुप्ता, रमेश शाही, अरविंद सिंह, संतोष जायसवाल, पवन यादव, अरविंद पांडेय, खुर्शीद अहमद, मनोज निगम, लिपिक सुनील कुमार, बृजेश शाही, अजीत राव, दीपक गुप्ता और तेजस उमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button