शामली

 बनत में अंकुश हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। कस्बा बनत में भैयादूज के अवसर पर अपनी बहन के घर आए मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश की हत्या के मामले में आदर्श मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस के अनुसार अंकुश को उसकी बहन का देवर आकाश पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में उसके साथ मारपीट की गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button