बरेली

कायस्थ महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना द्वारा किंग्स हेरिटेज होटल में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले तबके को ऊपर लाना कायस्थ महासभा का उद्देश्य है और सब लोगों के सहयोग से हम उसमें सफल भी होंगे।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, जिला महासचिव अनूप सक्सेना, उपाध्यक्ष रवि सक्सेना और संगठन मंत्री शांतनु सक्सेना को माल्यार्पण कर और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान, डॉ. सुबोध अस्थाना, रवि सक्सेना अवधपुरी, मनोज सक्सेना, गोपाल धूप, प्रशांत सक्सेना कातिब, आशीष सक्सेना, आशीष सिन्हा, अभिषेक सक्सेना, राजीव सक्सेना, अमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button