गोरखपुर
छठ की तैयारी में जुटे लोग,गोला बाजार हुआ जगमग
15 नवंबर से शुरू हो रहा है दो दिवसीय पर्व, तैयारी हुई तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : धनतेरस के साथ शुरू हुआ प्रकाशोत्सव दीपावली के बीतने के बाद अब गोला में छठ की तैयारी तेज हो गई। छठ की खरीदारी के लिए बाजार में एक बार फिर से रौनक आ गयी है। छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये हैं। लोग छठ की पूजा शुरू होने से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर लेना चाहते हैं। इस बार 27 अक्टूबर से दो दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। इस पूजा में सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता और कोई सामान छूट न जाये इसका भी पूरा ध्यान रखते हैं क्योंकि इसमें हर छोटी से छोटी चीजों की अपनी अहमीयत होती है। इसलिए भक्त पहले से ही सारी तैयारियां शुरू कर देे हैं।
बाजार में आयी तेजी,शुरू हुई खरीददारी
गोला में छठ पर्व की तैयारी जोरो-शोर शुरू हो चुकी है। हर तरफ छठ पूजा के सामानों की दुकानें सज गयी हैं। लोग पूजा के लिए छोटी से छोटी सामाग्री जुटाने लगे हैं। छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल,फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खरीदारी तेज हो गयी है।
साड़ी की दुकानों पर आयी रौनक
छठ पूजा से पहले साड़ी की दुकानों पर भी रौनक आ गयी है। पूजा में छठ मइया को चढ़ायी जाती है और पूजा करने वाली महिला भी नयी साड़ी में ही पूजा करती है। इस लिए इस समय साड़ी की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। भक्त छठ मईया की पूजा नये वस्त्र में करते हैं। साथ ही इस समय चूड़ी,बिंदी सहित महिलाओं के साज-सज्जा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
छठ गीतों की धूम
छठ पर्व शुरू होने के साथ ही हर तरफ छठ मइया के गीत सुनाई देने लगते हैं। इस समय बाजार में अलग अलग गायक एवं गायिकाओं के नये नये छठ गीतों की जबरदस्त गीत बज रहे है।
दउरा बनाने मे दिन रात जुटे बांसफोड
छठ पूजा में प्रयोग होने वाले दउरा,सूपा को बनाने में बांसफोड एक हप्ते पहले से ही दिन रात एक किये हैं।ताकि समय से छठ ब्रतियों को दे सकें और दो पैसा कमाई भी कर सकें।


