गोरखपुर
धूमधाम से निकाली गई भागवत कथा की कलश यात्रा
भागवत कथा के श्रवण से भवसागर से पार हो सकता है मनुष्य : संजयाचार्य महाराज जी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : गोला क्षेत्र के बनवारपार स्थित भिखाभार बुजुर्ग (जगरनाथपुर) गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन शनिवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक श्री संजयाचार्य महाराज जी के नेतृत्व में यजमान प्रेमसागर तिवारी एवं उनकी पत्नी शीला देवी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा जगरनाथपुर ग्राम से शुरू होकर डडिया व बारानगर का भ्रमण करते हुए पुनः जगरनाथपुर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजकों ने बताया कि कथा के प्रथम दिन शनिवार को व्यासपीठ से कथा वाचक श्री संजयाचार्य महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अत्यंत दिव्य एवं अलौकिक है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है। भागवत कथा हमें सद्कर्म, सद्विचार और परोपकार की प्रेरणा देती है। मनुष्य को इसके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि अच्छे कर्म ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।इस अवसर पर राममूर्ति तिवारी, प्रदीप तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, अरविन्द तिवारी, राजनारायण तिवारी, अनूप तिवारी, मोनू, रमेश तिवारी , ग्राम प्रधान राजेश यादव, बृजेश यादव पत्रकार सूरजदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



