शामली

चकरोड की जमीन पर कब्जे का आरोप, किसान ने थाने में दी तहरीर

चकबंदी के बाद चकरोड काटकर कब्जा करने का आरोप, किसान ने जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी किसान सादीन जंग पुत्र जमील ने कई किसानों पर चकरोड की जमीन काटकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने कांधला थाने में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
किसान सादीन जंग का आरोप है कि चकबंदी के बाद गांव मलिकपुर और कांधला के कई किसानों ने आपस में मिलीभगत कर उसकी चकरोड को काट लिया तथा उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। चकरोड पर कब्जा होने के कारण रास्ते को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की जांच कराकर चकरोड की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि किसान की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button