कैराना

छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप में छह नामजद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। विवाहिता ने घर में घुसकर मारपीट तथा छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने के आरोप में छह लोगों को नामजद कराया है।
गांव गोगवान निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसने दहेज उत्पीड़न, जान से मारने के प्रयास और तीन तलाक देने के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। गत 26 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह अपने मायके में घर पर थी। आरोप है कि तभी पति समेत छह लोग घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की गई तथा छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button