मथुरा

संत प्रेमानंद महाराज अपने गुरु का जन्मदिन मनाने श्री राधा वाटिका पहुंचे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज अपने गुरु गौरांगी शरण महाराज के जन्मदिन पर उनके आश्रम वराह घाट स्थित श्रीराधा वाटिका पैदल पहुंचे। उन्होंने गुरु पूजन कर पदों का गायन किया। इसके बाद वह अपने आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की परिक्रमा मार्ग में जबर्दस्त भीड़ लग गई। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारों से गूंज उठा। प्रेमानंद ने अपने गुरु का पूजन किया। उन्होंने गुरु के चरण धोकर मस्तक पर चंदन लगाया। पुष्प माला एवं पटका धारण किया। इसके बाद पदों का गायन किया। यहां से गुरु द्वारा दिया गया आशीर्वाद एवं प्रसाद लेने के बाद संत प्रेमानंद रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचे। यहां कुछ समय रुकने के बाद यहां से सुबह करीब 7.40 बजे आश्रम से पैदल परिक्रमा तक निकले। इसके बाद कार से पुन अपने यमुना पार स्थित यमुना विहार आश्रम पहुंचे। इस बीच संत के वृंदावन आगमन पर उनके अनुयायियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं मार्ग पर रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्तजन झूमते नजर आए। लंबे समय बाद संत दर्शन कर महिला भक्त भावुक हो गईं तो युवक राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारे लगाने लगे। संत की सुरक्षा पहले की तुलना में सख्त नजर आई। सुबह करीब 4.45 बजे को संत प्रेमानंद महाराज पुलिस और शिष्यों के सुरक्षा के घेरा के बीच यमुना पार स्थित अपने यमुना विहार आश्रम से कार से परिक्रमा मार्ग तक आए। परिक्रमा मार्ग में वह कार से उतरे और पदयात्रा करते हुए वराह घाट स्थित गुरु संत गौरांगी शरण महाराज के आश्रम राधावाटिका पहुंचे। शिष्यों द्वारा संत प्रेमानंद के गुरु के जन्मदिन पर आश्रम को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों से सजाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button