पाकुड़
छठ महापर्व को लेकर एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
In view of the Chhath festival, the SP inspected various Chhath ghats.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) ने नगर थाना क्षेत्र के कालीभाषान, टीनबंगला सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए घाटों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



