ननि सिंगरौली ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर

ननि आयुक्त ने कहा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से मिली उपलब्धि
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली । नगर निगम वार ग्रेडिंग में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जाधानी ने कमाल कर दिया है। नगर निगम संतुष्टि पूर्ण शिकायत निराकरण में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय ननि आयुक्त को जाता है। नगर निगम महकमे ने शिकायतकर्ताओं को सबसे अधिक संतुष्टि प्रदान किया है। शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा के बाद दूसरे पायदान पर सिंगरौली जिला हैं। प्रदेश स्तर से जारी रिपोर्ट में सिंगरौली नगर निगम को दूसरे स्थान पर रखा गया है। अप्रैल माह में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के 95.32 अंको के साथ ननि को प्रदेश में यह स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि छिंदवाड़ा को 97.54 अंको के साथ पहले स्थान व नगर निगम सागर को 94.73 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर से संभाग के रीवा 83.88 अंक और सतना जिले को 88.8 अंक मिले हैं। प्रदेश के 16 नगर निगमों की सूची में सतना 10 वें और रीवा सबसे पीछे 15 स्थान पर है। वही सीएम हेल्पलाइन में त्वरित निराकरण करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उसके बाद अधिकारियों को सचेत किया कि शिकायतों के निराकरण में यह स्थिति आने वाले महीनों में भी बनी रहनी चाहिए। सीएम हेल्प लाइन में पेयजल समस्या से जुड़े प्रकरणों, का पहले लेवल पर समय सीमा में निराकरण किया जाए।
शिकायतों के निराकरण व संतुष्टि स्तर पर नगर निगम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम हेल्पलाइन में कई तरह की शिकायतों का संतुष्टि के बाद निराकरण करने में वेटेज स्कोर में 56.27 प्रतिशत अंक के साथ ए ग्रेड मिला। जबकि 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज महज 9.07 रहा। वहीं निम्नगुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10 रहा। नगर निगम में 418 शिकायतें दर्ज की गई थी।