बागपत

रिश्वत मांगने के आरोप में महिला ने लगाई न्याय की गुहार, एडीएम राजीव राय ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

विवेचक पर 40 हजार रुपये मांगने और 10 हजार रुपये लेने का आरोप, शेष रकम के लिए दबाव बनाने की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जनपद बागपत में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने थाना सिंघावली अहीर में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे पुलिसकर्मी आदित्य कुमार पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता सुनीता ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मुकदमे की विवेचना के दौरान उससे 40 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि 10 हजार रुपये लेने के बाद शेष 30 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया। महिला का यह भी आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
महिला ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उसने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखी और न्याय की मांग की। मामले में एडीएम राजीव राय ने महिला की शिकायत सुनते हुए उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिला ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।एडीएम के आश्वासन के बाद अब पीड़िता को जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button