पाकुड़

विधायक निशात आलम का प्रयास लाया रंग, पाकुड़ की एक और सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को कैबिनेट की मंजूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। विधायक निशात आलम का प्रयास एक बार फिर रंग लाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार, 18 नवंबर 2026 को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में पाकुड़ जिले की एक महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना पर कुल 44 करोड़ 52 लाख 94 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट से मिली स्वीकृति के अनुसार, पाकुड़ अंतर्गत बहिरग्राम (पीडब्ल्यूडी रोड)- झिकरहट्टी-कंकरबोना-शंकरघाट-इस्लामपुर पथ की कुल 8.300 किलोमीटर लंबाई में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके तहत वृक्षारोपण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भू-अर्जन तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। इस सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की भी स्वीकृति दी गई है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही आसपास के गांवों का संपर्क बेहतर होगा और स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी। उल्लेखनीय है कि विधायक निशात आलम लगातार क्षेत्र की सड़क एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर प्रयासरत हैं। कैबिनेट की इस स्वीकृति को पाकुड़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button