गोरखपुर
पूर्व प्रधान रविन्द्र यादव ने सैकडों युवाओं संघ अस्मिता चंद को दिया समर्थन,सपाईयों में हलचल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र से महिला बसपा प्रभारी/ प्रत्याशी अस्मिता चन्द के उपनगर गोला स्थित आवास पर मंगलवार को चिल्लूपार क्षेत्र के खजुरी पाण्डेय गांव के पूर्व प्रधान रविन्द्र यादव के नेतृत्व में अविनाश,सुदर्शन यादव,विजय,सुरेन्द्र,दिलीप यादव,पूर्व प्रधान चौतीसा संतोष कुमार,अजय यादव,दीपक,अर्जुन,रवि,दुर्गेश, अवनीश,भीम,श्रवण,अमित,जय प्रकाश,विशाल यादव,अरविंद, अमन,आशीष व कृष्णा सहित सैकडों युवाओं का दर्जनों ट्रैक्टर ,चार पहिया व दो पहिया वाहन के साथ क्षेत्र के तमाम गांवो से उनके समर्थन में आगे आना चिल्लूपार में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव का बड़ा संकेत है।तो वहीं चिल्लूपार में धीरे धीरे यादवों का अस्मिता के साथ जुड़नें से सपाईयों में हलचल मच गयी है।अभी एक माह पूर्व अरविंद यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ो युवाओ ने समर्थन दिया था।
चिल्लूपार की राजनीति में अब महिला और युवा का एक नया समीकरण तेजी से उभर रहा है,जो पारंपरिक जातीय या धार्मिक समीकरणों को चुनौती दे रहा है।ऐसे में जब महिला प्रत्याशी मैदान में उतरी है तो युवा वर्ग उनके नेतृत्व को एक सकारात्मक और आधुनिक विकल्प के रूप में देख रहा है।युवा मतदाताओं को चिल्लूपार में साफ- सुथरी और नई राजनीति की उम्मीद,घिसी-पिटी राजनीति से इतर विकास,रोजगार, बाढ,यातायात, स्वास्थ्य और पारदर्शी व्यवस्था ही पसंद की वजह है।चिल्लूपार में महिला प्रत्याशी के समर्थन में युवाओं का जुटना इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति और अधिक समावेशी, प्रगतिशील और विकास-केंद्रित होने वाली है।चिल्लूपार का युवा वर्ग( चाहे वह पुरूष हो या महिला) महिला शशक्तिकरण का खुलकर समर्थन करता है।सोशल मीडिया और डिजिटल जागरूकता के कारण युवा सीधे अस्मिता चंद के विचारों और उनके काम से जुड़ रहे हैं।
इस दौरान चिल्लूपार उपाध्यक्ष राम पाठक,पूर्व जिपंस अशोक यादव,तारकेश्वर शाही,रणविजय चंद,देवेन्द्र प्रताप चन्द,प्रणव शाही विशेन,रोहित मिश्रा, रूदल बौद्ध,संदीप शाही सहित सैकडों युवा मौजूद थे।



