बरेली
हरि दर्शन की प्यासी अखियां, भागवत कथा के छठे दिन उद्धव चरित्र का वर्णन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन परम श्री सत्येंद्र मोहन शास्त्री जी ने उद्धव चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रेम किसे कहते हैं और प्रेम की परिभाषा क्या है, इस पर भी प्रकाश डाला। कथा के दौरान भजन गायक श्याम दीक्षित ने “जब से देखा है तुझे जाने क्या हो गया, मेरे बांके मैं तेरा हो गया” भजन गाया। वहीं भजन गायक जगदीश भाटिया ने “मुझको यकीन आएगा मेरा यार सांवरा…” भजन सुनाया, जिस पर सभी श्रोता मस्ती में डूब गए।
कथा के बाद आरती हुई और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य यजमान लता सक्सेना व उनकी जागरण पार्टी रही। अंत में भजन गायक श्याम दीक्षित व जगदीश भाटिया ने सभी का धन्यवाद दिया।



