बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर ने हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि, नगर पंचायत का बढ़ाया मान
गृहविज्ञान विषय में सनराइज यूनिवर्सिटी ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि, पति महेश उमर के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय; जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर। कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से सफलता की नई इबारत लिखते हुए नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष प्रीति महेश उमर ने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर पूरे बड़हलगंज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर (राजस्थान) की ओर से बुधवार को उन्हें गृहविज्ञान विषय में शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि से नगर पंचायत बड़हलगंज में खुशी का माहौल है। समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रीति महेश उमर ने इसका श्रेय अपने पति महेश उमर को दिया। उन्होंने कहा कि इस विशेष उपलब्धि के लिए वह अपने पति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया, मनोबल बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने जीवनसाथी को समर्पित किया।
डॉ. प्रीति महेश उमर ने कहा कि नई उपलब्धियों और नए संकल्पों के साथ वह बड़हलगंज को विकास के नए पथ पर आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। शिक्षा और जनसेवा दोनों क्षेत्रों में बेहतर कार्य करना उनका संकल्प है।
इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, सगड़ी विधायक डॉ. एच.एन. सिंह, एमएलसी सीपी चंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख आशीष राय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, बृजेश वर्मा, प्रभारी संतोष राय, महंत दास, महामंडलेश्वर कृष्णानंद शास्त्री, अधिशासी अधिकारी रामसमुख, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, डॉ. मनोज यादव, डॉ. ए.एन. चौबे, डॉ. सलाहुद्दीन अंसारी, डॉ. परवेज कमाल अंसारी, डॉ. मुनीश यादव, डॉ. सोनू गुप्ता, डॉ. दयानंद गुप्ता, डॉ. कृष्णानंद गुप्ता, डॉ. जेपी पांडेय, डॉ. अरुणा अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, गंगा सोनी, श्रीकांत सोनी, अमरनाथ उमर, श्रीभागवत यादव, विनय तिवारी, स्वतंत्र सिंह, कमलेश पटेल, आलोक गुप्ता, विनय लक्ष्मी शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, आचार्य दीपक त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय, नगर पंचायत लिपिक सुनील कुमार, सभासद राजीव मिश्र, राकेश राय, दीपक गौड़, वीरेंद्र उर्फ बीरू गुप्ता, दीपक शर्मा, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, सूरज सोनकर, संजय सोनकर, ऋषि चंद, लक्ष्मण निषाद, रवि साहनी, रामदास मद्धेशिया, शिवाजी अग्रवाल, राजेश देववंशी, गुलाब जायसवाल, यतींद्र नाथ त्रिपाठी, श्रीराम अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्रीराम मद्धेशिया, वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजू पांडेय, मनमोहन पटवा, पवन यादव और संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।



