झुंझुनू
विजय ट्रेडर्स के द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार का सहयोग देने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। नगरपरिषद के सामने एक नम्बर रोड़ पर प्रतिष्ठित स्टेशनरी विक्रेता विजय ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विजय गोपाल एवं तेजा भक्त जयपाल मोडसरा द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर , ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल भांबू ने समाजसेवी विजय गोपाल का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने विजय गोपाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



