बोकारो

बोकारो के उप समाहर्ता सुनील चंद्रा बने बेरमो के नए एसडीओ, संभाला पदभार

मनोज कुमार की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुआ नए अनुमंडल पदाधिकारी का पदस्थापन, प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने की मिली जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बेरमो अनुमंडल को नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मिल गया है। शुक्रवार को बोकारो के उप समाहर्ता सुनील चंद्रा ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने के साथ ही अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। गौरतलब है कि बेरमो के तत्कालीन एसडीएम मनोज कुमार को गुरुवार को रांची स्थित रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। इस घटनाक्रम के ठीक एक दिन बाद सुनील चंद्रा की बेरमो एसडीओ के रूप में पदस्थापना की गई। नए एसडीओ के पदभार ग्रहण करने से बेरमो अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की उम्मीद जताई जा रही है। अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें नए अनुमंडल पदाधिकारी की कार्यशैली और प्रशासनिक पहल पर टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button