बरेली

भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर जयपाल सिंह कश्यप का बार में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री, ब्रज क्षेत्र भाजपा ओबीसी मोर्चा बनाए जाने पर  बरेली बार एसोसिएशन कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे, पदाधिकारीगण व अधिवक्ता साथियों ने जयपाल सिंह कश्यप को मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष मनोज हरित व सचिव दीपक पांडे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त सचिव (प्रशासन) रोहित यादव, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) शांतनु मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य नजमा परवीन, आदित्य कुमार सक्सेना, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पूजा साहू जगवानी व अधिवक्ता ज्ञान मौर्य, दिलीप कुमार, प्रियांश सिंह आदि अधिवक्ता साथी शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button