मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को भारतीय गरीब शक्ति दल ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दामोदर स्वरूप पार्क में शाम 6 बजे भारतीय गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संगठन प्रमुख मनोज विकट ने कहा कि पूज्य माताजी के संस्कारों ने ही एक बेटे को राष्ट्र-सेवक बनाया। इस दुःख की घड़ी में पूरा संगठन मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर महामंत्री राष्ट्रीय गिरीश चंद्र सक्सेना, महासचिव उत्तर प्रदेश संजय सक्सेना एडवोकेट, उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना एडवोकेट, महामंत्री मंडल बरेली गगनभान जैन तथा सक्रिय कार्यकर्ता अंजू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



