राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने जेन-जी से किया संवाद

रोजगार पर विपक्ष के नैरेटिव को घेरा

 लखनऊ :  लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेन-जी यानी युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मोर की आकृति भेंट की।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेन-जी यानी युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मोर की आकृति भेंट की। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कौशल आधारित शिक्षा और सरकारी उपलब्धियों को युवाओं से जोड़ने की कोशिश की। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, नियुक्तियों में देरी और पढ़ाई के बाद रोजगार न मिलने के मुद्दों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राजनीतिक हथियार बताया गया है। प्रधानमंत्री ने इन नैरेटिव को कमजोर करने का दांव चला।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने काशी की एक युवती के रात 11 बजे सुरक्षित घर पहुंचने के अनुभव का जिक्र किया और युवाओं के लिए पहले कम अवसर होने की बात कही। उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण, एक्सप्रेसवे, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, पर्यटन, मोबाइल और सेमीकंडक्टर चिप निर्माण जैसी उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की स्थिति और योगी आदित्यनाथ सरकार में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ हुए बदलाव की तस्वीर समझाने की कोशिश की।
समारोह का मंच गैर राजनीतिक था, लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन में युवा आकांक्षाओं, रोजगार, शिक्षा और भविष्य की अर्थव्यवस्था के साथ राजनीतिक संदेशों की झलक देखी गई। जेन-जी की सोच, तकनीक के प्रति आकर्षण और रोजगार की चिंता को केंद्र में रखकर उन्होंने सीधा संवाद किया और केवल डिग्री को सफलता का पैमाना मानने वाली परंपरागत सोच से बाहर निकलने को प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button