बोकारो

01 दिसंबर को ऐतिहासिक होगी दिल्ली रैली – सीटू।

सीसीएल के स्वांग कोलियरी में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। 1 से 3 दिसंबर तक सीटू की केंद्रीय कमेटी ने संसद मार्च का आह्वान किया है। सीटू से संबद्ध सभी यूनियने दिल्ली रैली की सफलता में लगी हुई है। दिल्ली रैली की तैयारी के लिए सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग कोलियरी में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग सीटू से संबद्ध एनसीओईए के नेतृत्व में की गई। इस पीट मीटिंग की अध्यक्षता एनसीओइए (सीटू) के शाखा सचिव गौतम राम ने किय। मीटिंग में उपस्थित एनसीओइए (सीटू) के अपर महासचिव -सह- सीटू के बोकारो जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा भारत सरकार की नीतियां कोयला उद्योग को प्रभावित कर रही है। अभी तक कोयला मजदूर अपने अधिकारों के लिए कोयला प्रबंधन से लड़ा करते थे, लेकिन भारत सरकार की नीतियों की वजह अब कोयला मजदूरों की लड़ाई अब भारत सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा भारत सरकार की नीतियों की वजह से ही कोयला उद्योग में 12वां जेबीसीसीआई का गठन लंबित है। उन्होंने कहा भारत सरकार श चार लेबर कोड को लाकर कोयला मजदूर एवं ट्रेड यूनियन को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा 01- 03 दिसंबर तक दो से तीन लाख मजदूर सीटू के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेंगे।
एनसीओइए (सीटू) के स्वांग वाशरी सचिव -सह- सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा पहली बार देश के मजदूर सीटू के नेतृत्व में भारत सरकार के खिलाफ दिल्ली कुच करेंगे। उन्होंने कहा किसानों और नौजवानों ने अपने अधिकारों के लिए लड़कर देश के मजदूरों को नया रास्ता दिखाया है, अब बारी देश के मजदूर की है जिसमें कोयल मजदूर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा दिल्ली रैली की तैयारी के लिए कोयला उद्योग समेत सभी उद्योगों में तैयारी चल रही है। इस बार की दिल्ली रैली ऐतिहासिक साबित होगी।
इस कार्यक्रम में बंगाली पासवान, प्रदीप पासवान, देव श्याम पासवान समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button