झुंझुनू

श्रीलंका में छापोली के चुन्नीलाल गुर्जर ने जीता गोल्ड मेडल

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झुंझुनूं। जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के छापोली गांव के चुन्नीलाल गुर्जर ने दक्षिणी ऐशिया पैरा थ्रो बाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव ढाणी का ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है। राजेश खटाणा किशोरपुरा ने बताया कि मंगलवार को चुन्नीलाल गुर्जर उदयपुरवाटी पहुंचा तो सर्व समाज के लोगों ने उदयपुरवाटी में उनका साफा एवं फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।उदयपुरवाटी से छापोली गांव तक भव्य रैली निकाली गई।जिसमें उनका ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज सेवी शिवा भाई खटाणा,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बजरंग पहलवान पोंख,रोहीताश डोई,बागोरा के पूर्व सरपंच रोहिताश गुर्जर, छापोली सरपंच गणेश, नेकीराम गुर्जर, रामकुमार फौजी, सीताराम गुर्जर, सुभाष गुर्जर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button