तूफान से बर्बाद हुई आम की फसल का मुआवजा दे सरकार : शौकीन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। बागपत में आये तूफान व ओलावृष्टि से रटौल में सैकड़ो बीघा भूमि पर खड़ी आम की फसल बर्बाद हो गई है।
पेड़ों से कच्चे आम टूटकर नीचे गिर पड़े हैं, इससे आम ठेकेदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आम ठेकेदार शौकीन ने सरकार से बर्बाद हुई आम की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। पेड़ से टूटकर गिरे आम ने आम ठेकेदारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। रटौल क्षेत्र में सैकड़ों बीघा भूमि पर लगे आम के बागानों में पचास प्रतिशत से अधिक फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। रटौल क्षेत्र में आम की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। यहां के आम ठेकेदार इस नुकसान से परेशान हैं। तूफान में टूटे हुए आम भी खराब हो गए हैं। फसल तैयार होने में अभी करीब बीस दिन का समय बाकी है। आम ठेकेदारों को आर्थिक स्थिति खराब होने डर सता रहा है। एक बार के तूफान और ओलावृष्टि में ही आधी फसल बर्बाद हो गई है। आम ठेकेदार शौकीन ने सरकार से बर्बाद हुई आम की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।