सिंगरौली

14 वर्षीय बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

जयंत पुलिस ने 23 नवंबर को बालिका को दस्तयाब किया, विवेचना में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं जोड़ी गईं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार तथा जयंत चौकी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
12 नवंबर की रात घर से लापता हुई थी बालिका
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने जयंत चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 12 नवंबर 2026 की रात घर से लापता हो गई है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। शिकायत पर अपराध क्रमांक 566/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश कर रही थी। इस दौरान 23 नवंबर 2026 को उसे दस्तयाब कर लिया गया।
विवेचना में दुष्कर्म का आरोप सामने आया
पुलिस के मुताबिक, बालिका के कथनों में आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में रखने और दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 64(2)(m) और 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) एवं 5(l)/6 का इजाफा किया गया।
पुलिस ने आरोपी अवनीश कुमार पाण्डेय (38), निवासी ग्राम हरदी, थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक पवन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जीवेंद्र मिश्रा, राजेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक अल्पना दुबे तथा आरक्षक सुबोध, धीरेंद्र और भूपेंद्र की भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button