मथुरा

प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपति ने पीटा, वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में प्रेम मंदिर के समीप एक महिला को दंपति ने सरेराह पीट डाला। दोनों पक्षों के बीच लातघूसे चले। हमले में पीड़ित महिला लहूलुहान हो गई। घटना स्थल पर जमा लोगों ने बामुश्किल मामला शांत कराया। विवाद का कारण ई रिक्शा के किराया बताया जा रहा है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का वायरल वीडियो में झगड़े में घायल महिला के बेटे ने बताया कि ई रिक्शा चालक से किराया पूछा तो उसने 150 रुपये बताया। जवाब में पीड़ित युवक ने कहा कि आगे दस रुपये किराये में ई रिक्शा मिल जाएगा। इसी बात को लेकर दंपति और युवक और उसकी मां पर हमला बोल दिया। युवक ने वायरल वीडियो में यह भी बताया कि हमला करने वाले दंपति उसके पड़ौस में ही रहते हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि झगडे़ के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button