शामली
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शामली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शामली पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया।