हापुड़

एक स्वर , एक संविधान विद्यालयों में गूंजी संविधान की प्रस्तावना की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा के निर्देशों के अनुपालनार्थ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के मार्गदर्शन में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर संविधान की महत्ता उसके निर्माण में महापुरुषों के योगदान ओर नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिये जिले के समस्त विद्यालयों में संविधान उद्देशिका की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को शपथ ग्रहण करायी गयी । शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम एस.एस.वी इन्टर कॉलेज हापुड़ में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव डा0 ब्रह्मपाल सिंह द्वारा सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण एवं प्रशासनिक अधिकारिओं को संविधान उद्देशिका का वाचन किया और शपथ दिलाई गयी ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश हनी गोयल ,प्रभारी जिला जज / अपर जिला जज प्रथम द्वारा कहा गया कि संविधान ही हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है, संविधान हमारे मौलिक अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्यों को भी बताता है। देश की सभी व्यवस्था संविधान के अनुरुप ही संचालित होती है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें शिक्षा सुरक्षा समानता का अधिकार देता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा0 ब्रह्मपाल सिंह ने भी बताया कि 26 नवम्बर 1949 को इस संविधान को अंगीकृत व अधिनियमित्त किया गया। संविधान ही हमें बेहतर जीवन जीने व अपने अधकारों को प्राप्त करने का हक देता है ।

इस मौके पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय लोगों की निःशुल्क कानूनी मदद प्राप्त करने तथा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गयी। एवं यह बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल एस.एस.वी इन्टर कॉलेज में उपस्थित 1500 प्रतिभागियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों/कॉलेजों में उपस्थित 1,18,074 प्रतिभागियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया, इस प्रकार कुल 1,19,574 प्रतिभागियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया, कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने विचार व्यक्त कर सभी का आभार व्यक्त किया। शपथ के बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक विद्यालयों मे क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों तथा जूनियर वर्ग मे कक्षा 9 और 10 के स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अंकित कुमार, अजमत शेख, धर्मेश कुमार एवं पीएलवी अशोक कुमार, अनुज कुमार, निशा निगम, गौरव सहगल, साक्षी, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button