भरत पुर
शिविर में 76 रोगियों ने कराई जांच, 30 रोगी पाए गए मोतियाबिन्दग्रस्त
सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में लगाया शिविर

आगामी शिविर 24 दिसम्बर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में आज राधाकृष्ण धर्मशाला में 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी चंद्रप्रकाश आर्य व प्रकाश जैमन के नेतृत्व में 76 रोगियों का पंजीयन कर उनके नेत्रों की जांच की गई।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भुसावर क्षेत्र में कोई व्यक्ति मोतियाबिंद ग्रसित नहीं रहने के उद्देश्य को लेकर स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन एवं सेवा संयोजक ताराचंद गोयल व प्रभारी दिलीप सिंघल के नेतृत्व में 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सक डा. खुशी व चिकित्सकीय टीम जसप्रीत, मोहिनी, दुष्यंत व इंचार्ज रमेश द्वारा नेत्रों की समस्या से ग्रसित 76 रोगियों की जांच की गई, जिनमें 30 रोगी मोतियाबिन्द ग्रसित पाये गए। मोतियाबिन्दग्रस्त रोगियों को आधुनिक तकनीक द्वारा निःशुल्क माेतियाबिन्द आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया और अन्य रोगियों को श्री निरंजन सेवा, दिल्ली की ओर से निःशुल्क आई ड्रॉप भी वितरित की गई। साथ ही गत शिविर के अंतर्गत आपरेशन हुए रोगियों को नेत्र दृष्टि चश्मे भी दिए गए।
शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल व पूर्व सचिव डा. विजय पहाडिया ने बताया कि आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किए गए राेगियों के भोजन, आवास एवं परिवहन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी तथा उन्हें निःशुल्क दवाईयां व चश्मे भी दिए जाएंगे और आगामी शिविर 24 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी व वरिष्ठ सदस्य हेमन्त पाण्डेय ने बताया कि शाखा की ओर से लगाए गए गत 22 शिविरों में 2229 रोगियों की जांच कर 803 मोतियाबिन्द ग्रस्त रोगियों के आपरेशन कराए जा चुके हैं।

