हापुड़

सड़क हादसे में घायल छात्राओं के लिए फरिश्ता बने हापुड़ एसपी मधुवन कुमार सिंह

काफिला रुकवाकर कराया प्राथमिक उपचार, एस्कॉर्ट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने अपनी कार्यशैली से एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की मदद के लिए आगे आना भी है। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित सबली कट के पास हुए सड़क हादसे में घायल दो छात्राओं की मदद कर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 27 नवंबर 2026 को दिल्ली रोड स्थित सबली कट के पास एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। स्कूटी पर सवार दो छात्राएं हादसे में घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद दोनों छात्राएं सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थीं। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी नजर हादसे का शिकार हुई छात्राओं पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया और तत्काल उनकी मदद के लिए आगे आए।

पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सबसे पहले दोनों छात्राओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। एसपी ने अपने एस्कॉर्ट वाहन से दोनों घायल छात्राओं को अस्पताल भिजवाया, ताकि उन्हें समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक की तत्परता ने यह संदेश दिया कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। अक्सर सड़क हादसों के बाद घायलों को समय पर सहायता नहीं मिल पाती, लेकिन एसपी मधुवन कुमार सिंह ने मौके पर रुककर जिस जिम्मेदारी की सहायता करने का महत्वपूर्ण संदेश भी देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button