दिल्लीराष्ट्रीय

एक समुदाय को ही मिल रही तरजीह’: पूर्व सीजेआई गवई

नई दिल्ली। पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नियुक्तियों में एक समुदाय को तरजीह मिलने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने क्या-क्या कहा?
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में केवल एक समुदाय को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है।
न्यायमूर्ति गवई ने राष्ट्रपति से कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में दखल देने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में संसद के आंकड़ों का भी हवाला दिया है। यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भेजा गया है।
न्यायमूर्ति गवई ने आरोप लगाया कि कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में एक ही समुदाय को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाओं और अन्य अगड़ी जातियों के उम्मीदवारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने संसद के आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा, ‘2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए 715 न्यायाधीशों में केवल 22 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 89 अन्य पिछड़ा वर्ग और 37 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। चार में से तीन न्यायाधीश सामान्य वर्ग से हैं’।
न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच करीब 80 फीसदी नियुक्तियां अगड़े समुदायों से हुईं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button