बरेली

बरेली में व्यापार मंडल का हित चिंतक अभियान

धर्म के लिए धन ही नहीं, समय का दान भी जरूरी : मिलिंद परांदे

दहेज, भ्रूण हत्या, नशा और जातिवाद हिंदुत्व के विकास में बाधा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। धर्म के मूल में अर्थ है, बिना धन के गृहस्थ जीवन में धर्म की स्थापना नहीं हो सकती। लेकिन केवल अर्थ से धर्म की पताका नहीं फहराई जा सकती, इसके लिए व्यापारियों को अपनी अमूल्य निधि समय का दान करना होगा। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने हित चिंतक अभियान के उद्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशाखोरी और जातिवाद जैसे दोष हिंदुत्व के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। सनातन का मूल मंत्र वसुधैव कुटुंबकम रहा है, जिसे भारत ने जी-20 में वन अर्थ, वन फैमिली के रूप में दुनिया को दिया। पहले की सरकारें धर्मपरायणता को हीन दृष्टि से देखती थीं, जिससे सनातन कमजोर हुआ और मतांतरण बढ़ा। व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस उद्बोधन से व्यापारियों में नई ऊर्जा आई है। अब व्यापारी धर्म रक्षा के लिए धन के साथ समय भी देगा। बरेली को नाथ नगरी की पहचान मिलने से शहर का गौरव और व्यापार दोनों बढ़े हैं। जहां सनातन का विकास हुआ, वहां व्यापार भी समृद्ध हुआ।
संचालन महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने किया। संयोजक मयंक अग्रवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह राणा, विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र, महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल, महानगर मंत्री संजय शुक्ला, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सभरवाल, अंजनी गुप्ता, समित अग्रवाल, रचित गुप्ता, मुकेश खटवानी, दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता, आशुतोष गोयल, सीपी सिंह, मुकुल मित्तल समेत कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button