बरेली

मीरगंज में सपा की जन चेतना यात्रा

पैदल चलो, पीडीए जगाओ से गूंजा मीरगंज

महंगाई, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / मीरगंज। सपा की मुलायम सिंह यादव जनचेतना पीडीए पदयात्रा गुरुवार को मीरगंज विधानसभा पहुंची। यात्रा विधानसभा कार्यालय से शुरू होकर चौरई, बलुपुरा, हल्दी खुर्द, दियशास, परोरा होते हुए जावेद गद्दी के यहां समाप्त हुई। जगह-जगह स्वागत हुआ।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा, महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। जनता के पैसे से बने पुल जल्द टूट जाते हैं, हिसाब कौन देगा। चोरी पर कार्रवाई न होना और पुलिस में भेदभाव चिंताजनक है। कानून सबके लिए बराबर हो, अपराधी की पहचान अपराध हो, जाति नहीं।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा, नेताजी ने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों और गरीबों को सम्मान दिलाया। अखिलेश यादव उसी संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबू सिंह गंगवार सैकड़ों साथियों के साथ सपा में शामिल हुए।
22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चल रही यात्रा बरेली की सभी विधानसभाओं में जाएगी। संचालन अशोक यादव और सिन्टू पाठक ने किया। यात्रा में राजकुमार पाल, रविन्द्र सिंह यादव, स्मिता यादव, शिवम सक्सेना, गजेंद्र पटेल, अमरीश यादव, जावेद गद्दी, सुनील लोधी समेत हजारों लोग रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button