एक दिवसीय जागरुकता गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौक़े पर सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाई स्कूल दहेजिया,मसौली मे एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मास्टर रामनरेश यादव ने किया।
जैव विविधता गोष्ठी मे उपस्थित लोगो से रूबरू होते हुए विद्यालय प्रबंधक मास्टर रामनरेश यादव ने कहा कि जैव विविधता के मूल्य समझना आज की नई पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह हमारे ग्रह पर जीवन के लिए आवश्यक है। यह हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करता है, जैसे कि भोजन, पानी और आश्रय, और यह जलवायु को नियंत्रित करने, हवा को साफ करने और मिट्टी को स्वस्थ रखने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रदान करता है।
कुमार पुष्पेन्द्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का लक्ष्य महत्वपूर्ण चुनौतियों की पहचान करने के साथ–साथ भावी पीढ़ी के लिए वैश्विक परिसंपत्तियों के रूप में जैव विविधता की भूमिका को समझना भी है। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता 2025 की थीम प्रकृति और सतत विकास के साथ सामंजस्य है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र रावत ने कहा कि प्राकृतिक विविधता को सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
सहायक अध्यापक मोहित सोनी ने जैव विविधता को परिभाषित करते हुए कहा कि जैव विविधता का आशय पृथ्वी पर उपस्थित समस्त जीवों और पौधों तथा उनके पारिस्थितिक तंत्र की विविधता से है। सहायक अध्यापिका गुड़िया पाण्डेय ने कहा कि जैव विविधता एक विशेष क्षेत्र में जीवों तथा पौधों की विविधता है जिसमें अनेक पारिस्थितिक तंत्र शामिल होते हैं। सहायक अध्यापिका शिवानी ने कहा कि जैव विविधता अनेक प्रकार से प्रभावित और संबंधित होती है जिसके प्रमुख कारक हैं– जलवायु, स्थलों की आकृतियां , भूगर्भ का इतिहास और मानवीय गतिविधियां। सहायक अध्यापक विमल सिंह ने कहा कि हमें कक्षा शिक्षण में भी प्रत्येक बच्चे की विविधता का ध्यान रख कर ही शिक्षण कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शरद सिंह सहायक अध्यापक राजेंद्र वर्मा, विमल सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश कुमार, वेद प्रकाश, अंकुर वर्मा, जितेंद्र सिंह यादव, अंजू वर्मा, नबिया बानो, आशु वर्मा , रेखा शर्मा, शालिनी वर्मा, रश्मि वर्मा, तृप्ति गौतम,काजल, मुस्कान, इकरा वारसी, खुशी,ममता आदि भी उपस्थित रहे।