पाकुड़

राशन वितरण को लेकर डीसी ने की जांच टीम का गठन, दिया सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न यथा – गेहूं चावल चीनी दाल एवं अन्य सामग्री गोदाम में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, लाभुकों का ई- केवाईसी इत्यादि की जांच हेतु निम्नरूपेन जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया। पाकुड़ प्रखण्ड के लिए उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है। सहायक ज्योति प्रकाश ज्योति, जिला स्थापना शाखा पाकुड़ को पाकुड़ प्रखण्ड के लिए नामित किया गया है। जबकि हिरणपुर प्रखण्ड के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक एवं कार्यपालक दंडाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है। सहायक बलराम पंडित, जिला गोपनीय शाखा, पाकुड़ को हिरणपुर प्रखण्ड के लिए नामित किया गया है। इसके अलावे लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, उप निर्वाचन पदाधिकार मोहनलाल मरांडी को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है। सहायक ओंकार कुंवर, जिला निर्वाचन शाखा, पाकुड़ को लिट्टीपाड़ा के लिए नामित किया गया है। साथ ही अमड़ापाड़ा प्रखणड के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है। सहायक राम विलास यादव, जिला विकास शाखा, पाकुड़ को अमड़ापाड़ा के लिए नामित किया गया है। वही महेशपुर प्रखण्ड के लिए परियोजना निदेशक अरूण कुमार एक्का, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है। सहायक जीवन प्रकाश जीवन, जिला विधि शाखा, पाकुड़ को महेशपुर प्रखण्ड के लिए नामित किया गया है।पाकुड़िया प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है। सहायक जय प्रकाश आजाद, अनुमंडल गोपनीय शाखा, पाकुड़ को पाकुड़िया प्रखंड के लिए नामित किया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें सम्बन्धित पदाधिकारी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button