एक साथ सरकारी और निजी विद्यालय में नामांकित होने पर सरकारी विद्यालय से काटे जायेंगे विद्यार्थियों का नाम
If a student is enrolled in a government and private school simultaneously, his/her name will be removed from the government school

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ स्थित धनुष पूजा मध्य विद्यालय सभागार में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनीता मरांडी के अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। गुरु गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों को उन्होंने कई अहम दिशा- निर्देश दिया। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि वैसे विद्यार्थियों को चिन्हित किया जाए, जिसका नाम निजी विद्यालय के साथ-साथ सरकारी विद्यालय में भी हो और जिसका उपस्थित सरकारी विद्यालय में तय मानक से कम हो। अगर वैसे विद्यार्थी पाया जाए तो उनका नाम हटाने का भी निर्देश दिया उन्होंने प्रोजेक्ट के तहत हो रही परीक्षा पर नियमित ध्यान देने ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने खेलो झारखंड के तहत विद्यार्थियों का पार्टी सिपेट होने की भी बातें कही। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025- 26 के तहत साइकिल वितरण की भी बातें कही। साथ ही कहा कि एमडीएम की राशि आने पर तुरंत भुगतान कराया जायेगा। मौके पर बीपीओ गनेश भगत व बर्नाड हसदा समेत बीआरपी रिषी रंजन व रिसोर्स टीचर जयंत कुमार सरकार अन्य उपस्थित थे।



