भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सांता प्रधान के नेतृत्व में गन्ना सोसाएटी में धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
शामली। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को गन्ना सोसाएटी में धरना प्रदर्शन किया। उन्होने किसानों को हो रही उर्वरक की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होने बाजार में नकली व ओवर रेट उर्वरक मिलने से नाराजगी व्यक्त की।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सांता प्रधान के नेतृत्व में गन्ना सोसाएटी में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद शामली में किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड रहा है।जिसमें इस समय उर्वरक की समस्या बनी हुई है। बाजारों मे नकली और ओवरेट उर्वरक मिल रहा है, जिस पर कार्यवाही न किए जाने से किसान परेशान है। उन्होने कहा कि सहकारी समिति गोदाम में उर्वरक की कमी है। यही नही किसानों को उर्वरक के साथ नैनो यूरिया भी थोपा जा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की कि किसानों पर जबरन कोई चीज न थोपी जाये अन्यथा बडा आन्दोलन किया जायेगा। इस अवसर पर कपिल खाटियान, आशीष चौधरी, कुलदीप पंवार, मास्टर जाहिद, दीपक शर्मा, अनिल मलिक, विदेश मलिक, देवराज पहलवान, ईश्वर फौजी आदि मौजूद रहे।