अमेठी

जैविक खेती करके मृदा की उर्वरा शक्ति को बचाएं किसान

विकसित कृषि संकल्प अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविवार को नौ‌ ग्राम पंचायतों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
संगोष्ठियों में किसानों को वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से खरीफ की फसलों की उन्नति शील खेती के बारे में जानकारी दी गई। मृदा परीक्षण,नैनो यूरिया के प्रयोग के साथ जैविक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी गई।
पन्हौना, रामपुर‌ पवारा, निगोहां,मोहइया केसरिया ,ब्रह्मनी,रजनपुर,छतुहवा,रमई, सरैया-मुसाफिर खाना देहात में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, दिनेश प्रताप सिंह, कृषि वैज्ञानिक नवनीत मिश्र, खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा आदि ने किसानों से संवाद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button