अमरोहा

नहर में सिक्के खोजने गया 5 साल का बच्चा डूबा

अमरोहा में बीलना पुल के नीचे गहरे पानी में गिरा, अस्पताल में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

अमरोहा : नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। राम गंगा पोषक नहर के बीलना पुल के नीचे सिक्के खोजने गए 5 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

मोहम्मद इस्माइल का बेटा सैफ अली मोहल्ले के 6 अन्य बच्चों के साथ नहर में सिक्के खोजने गया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की यह घटना है। बच्चा पुल के नीचे गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बच्चे को बाहर निकाला। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नहर में इस समय पानी कम था। हालांकि, पुल के नीचे गहराई होने के कारण पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर के ऊपर से गुजरने वाले लोग अक्सर सिक्के फेंक देते हैं। इसी कारण बच्चे वहां सिक्के खोजने जाते हैं। नौगावां सादात थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button