अमरोहा

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर। विकास खंड गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की मासिक बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष इन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का संचालन प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने किया।
बैठक में विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, नए नामांकन, निपुण भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यालय की स्वच्छता एवं शासन की विभिन्न योजनाओं पर  विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने विद्यालय की मासिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समिति के सदस्यों से विद्यालय क्षेत्र के 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने तथा नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी बल दिया गया। समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने और समय-समय पर विद्यालय की गतिविधियों में सहभागिता निभाने का भरोसा दिलाया।
इस मोके पर बैठक में समिति अध्यक्ष इन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अंजू, सदस्य छोटे सिंह, आशाराम, पवन कुमार, जसराम सिंह, रवि, दीपचंद, शीशपाल, राधा, सीमा, माया देवी, प्रेमवती, मिथलेश, नीरज, धर्मवती, रेनू कंसल, राशिद अली, संतराम सिंह, अमित कुमार, मनीष कुमार, अजय सागर सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button