कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी – रविंद्र पांडेय
भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो,दुगदा। भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की बैठक दुगदा स्थित बीएमएस कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने की एवं संचालन प्रखंड महामंत्री आदित्य प्रसाद ने किया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।पूर्व सांसद श्री पांडेय ने कहा केंद्र की मोदी सरकार अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है,जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को दिलाने का काम करें है।हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित,समाज हित के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करना महत्वपूर्ण दायित्व है।पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ एक सूत्र में बाँधकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाते हुए राष्ट्रहित,राज्य हित एवं समाज हित में कार्य करें का काम करें।बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा,विनोद पाठक,प्रखंड महामंत्री रूपेश राय,उपाध्यक्ष दयावती शर्मा,मंत्री अनीता देवी, अंजू देवी,सीता देवी,हरिप्रसाद महतो,उमेश प्रसाद गुप्ता,अशोक कुमार,विनोद रजक,मनोज सिंह,कमांडो केवट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।



