बरेली
एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
बिहारीपुर से अय्यूब खां चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिसकर्मियों को सतर्कता और चेकिंग के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रचलित त्योहारों और आयोजनों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने थाना कोतवाली पुलिस एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने बिहारीपुर चौकी से इस्लामिया होते हुए अय्यूब खां चौराहे तक गश्त की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।



