बोकारो
नए क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित यादव को बिकोकायू ने सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बीसीसीएल के ब्लाॅक टू के नव पदस्थापित क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित यादव को उनके कार्यालय में सिटू बिहार कोलियरी कामगार युनियन के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित करने वालों में बिहार कोलियरी कामगार युनियन के केंद्रीय सचिव जे के झा,ब्लॉक टू एरिया सचिव धनंजय महतो, एरिया अध्यक्ष सीताराम कर्मकार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप वर्णवाल, जमुनिया शाखा सचिव दिलीप नोनिया, मधुबन कोल वाशरी शाखा सचिव मनोज सेन,अध्यक्ष प्रेमचंद दास, बरोरा अध्यक्ष देवेंद्र राजभर, सुरेश महतो शामिल थे।


