मुरादाबाद

सिविल लाइंस क्षेत्र में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद : शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित अगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मिली जानकारी के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी वहां से तेज रफ्तार में एक मालगाड़ी गुजरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक पर कुछ असामान्य नजर आने पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और पूरी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे और स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया। थोड़ी देर में सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है, लेकिन आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, युवक की शिनाख्त और घटना की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button