शामली

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी एक व्यक्ति घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। 

कांधला : बागपत के बडौत निवासी एक व्यक्ति को दिल्ली बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

कस्बा बड़ौत निवासी उमरदीन मदरसे के लिए रशीद काटकर चंदा इकट्ठा करने का काम करता है। शुक्रवार को उमरदीन बस में सवार होकर कस्बे में आ रहा था। पीड़ित कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर उतर लिया, ओर सड़क पार करने लगा। इस दौरान उसे दिल्ली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस कर्मचारी की मदद से घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।‌ डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन  भी मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button