पाकुड़
विधायक के पहल पर हवाई जहाज से गोवा से लाया शव, की अन्तिम दर्शन

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०),’गोवा में मज़दूरी कर रहे लिट्टीपाडा के जामजुड़ी ग्राम के सोम मरांडी के पुत्र सुरेश मरांडी जो की 5 साल से गोवा में मज़दूरी कर रहे थे। उन्होंने किसी कारण शुक्रवार 17 जनवरी 2025 को आत्महत्या कर लिया। वही विधायक हेमलाल मूर्मू को सूचना मिलने पर शीघ्र मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वार्ता कर गोवा सरकार की मदद से शव को हवाई जहाज़ से रांची लाया गया। साथ ही सड़क मार्ग से रांची से पैतृक आवास 21 जनवरी 2025 को लाया गया। वही विधायक हेमलाल मुर्मू ने अंतिम दर्शन हेतु सोम मरांडी के आवास आये और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में हम आपके साथ है, किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो निश्चित रूप से साझा करे, ताकि निराकरण कर सके।