जामताड़ा
झारखण्ड कल्याण संघर्ष मंच क संगठन विस्तार पर की चर्चा
Discussion on expansion of Jharkhand Kalyan Sangharsh Manch organization

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा, कर्माटांड़। जिले के कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सीता कांटा कृषि मंदिर आंगन में झारखंड कल्याण संघर्ष मंच के सदस्यों के द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन गोविंद मंडल के नेतृत्व में की गई। बैठक के पूर्व सर्वप्रथम अहमदाबाद प्लेन में 242 लोगों की मृत्यु हो जाने को लेकर मंच के सदस्यों ने 2 मिनट के मोन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद मंच के सदस्यों ने झारखण्ड कल्याण संगठन मंच की सदस्यता बढ़ाने एवं झारखण्ड कल्याण संघर्ष मंच की स्थापना दिवस मनाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया। इस दौरान जयदेव मंडल, राधेश्याम गुप्ता, विकास मंडल, योगेंद्र मंडल, गोविंद मंडल, वासुदेव रजक, चुन्नू मंडल सहित दर्जनों मंच के सदस्य उपस्थित थे।